मोदनगंज: बंधुगंज में पुलिस ने छापेमारी कर ढाई किलो गांजा और 95 लीटर देशी शराब बरामद की, 3 तस्कर गिरफ्तार
जहानाबाद एसपी के निर्देश के आलोक में बंधुगंज में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई जिसमें ढाई किलो गांजा के साथ 95 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस की अलग-अलग टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।