बाह: गुमशुदा हुए व्यक्ति को नोएडा से किया सकुशल बरामद, थाना पिनाहट पर परिवारीजनों के किया सुपुर्द
थाना पिनाहट पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। जिसमें आवेदक के द्वारा थाना पिनाहट पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी कि उनका भाई बिना बताए कहीं चला गया है। थाना पिनाहट पर गुमशुदगी दर्ज की गई और पुलिस ने विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करते हुए व्यक्ति को नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है और परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।