अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर एसडीएम राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।बैठक में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई।एसडीएम द्वारा पात्र नागरिकों के नाम जोडऩे,संशोधन कराने एवं विलोपन संबंधी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।