आत्मा, मधुबनी द्वारा प्रगतिशील किसान के प्रक्षेत्र पर जिला स्तरीय किसान परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन
मधुबनी, बिहार। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मधुबनी के तत्वावधान में जिला के अंदर परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रगतिशील किसान श्री आलोक मौर्य के प्रक्षेत्र पर किसान परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ग्राम–कमलवाड़ी गोठ, पंचायत–बेलही पूर्वी, प्रखंड–जयनगर में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के चार प्रखंडों—रहिका, कलुआही, खजौली एवं लदनिया के किसानों ने भाग लिया।
परिभ्रमण के दौरान किसानों को प्रगतिशील किसान श्री आलोक मौर्य के प्रक्षेत्र पर की जा रही विभिन्न आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि गतिविधियों का जीवंत प्रदर्शन कराया गया। इस दौरान किसानों ने जी-9 केला की खेती, फूलगोभी की वैज्ञानिक खेती एवं नर्सरी प्रबंधन, ओल (Elephant Foot Yam) की खेती, जैव उपादान केंद्र तथा सौर ऊर्जा से संचालित ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को इन कृषि तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं, फसल उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों, नर्सरी प्रबंधन, जैव उपादानों के उपयोग तथा जल संरक्षण के लिए आधुनिक सिंचाई प्रणालियों के महत्व से अवगत कराया गया।
इस परिभ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से परिचित कराना, सफल एवं प्रगतिशील किसानों के अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा कृषि में विविधीकरण एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम से किसानों को खेती की नई तकनीकों को समझने तथा अपने प्रक्षेत्र पर अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। आत्मा, मधुबनी द्वारा आयोजित यह पहल जिले में वैज्ञानिक खेती, जल संरक्षण एवं कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst
8 views | Madhubani, Bihar | Nov 26, 2026