सौराठ महोत्सव-2026 के दूसरे दिन समूह लोकगीत प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, मैथिली लोकधुनों से गूंजा सभा गाछी परिसर
मधुबनी, 26 नवंबर 2026: कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक सौराठ सभा गाछी, रहिका में आयोजित दो दिवसीय सौराठ महोत्सव-2026 के दूसरे दिन आज पूर्वाह्न सत्र में समूह लोकगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मिथिला की पारंपरिक वेशभूषा में सुप्रसिद्ध सोहर, समदाउन, गोसाउनि गीत, बटगवनी और झिझिया जैसे लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय कलाकारों और संगीत प्रेमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यह एक बेहतरीन मंच साबित हुआ।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल (ज्यूरी) के रूप में श्री काशीनाथ झा किरण एवं श्री अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में अंजली एवं साथी ने "बाबा के नचारी" गाकर खूब ताली बटोरी।
प्रिया रानी एवं समूह ने "सोहर और मुंडन" गीत से दर्शकों का मन मोह लिया।
ज्योति झा एवं समूह ने "चैत मास पिया भेल रे जोगिया" गाकर चैती धुन को जीवंत कर दिया।
रूपांजलि एवं साथी ने "दूल्हा सांवला" गाकर वैवाहिक लोकगीत की छटा बिखेर दी ।
रमेश मंडल एवं साथी ने "बटगवनी" गाकर लोकगीत को जीवंत कर दिया।
प्राची एवं समूह ने "जहिया स गेलखिन सजना" गाकर पूर्वी धुन में दर्शकों को झुमा दिया।
माउंट कारमेल के बच्चों ने "समदाउन" गाकर पूरे दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
अंजली एवं साथी, श्रेया एवं समूह, मानसी एवं समूह, रमेश मंडल सहित अनेकों प्रतियोगियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के पश्चात प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों/प्रतिभागियों की सूची निम्नलिखित है:
प्रथम स्थान: प्राची एवं समूह, आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र मधुबनी
द्वितीय स्थान: प्रिया रानी एवं समूह पोल स्टार मधुबनी
तृतीय स्थान: रूपांजलि एवं समूह आर. के. कालेज मधुबनी
विजेता टीम को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, प्रबंधन समिति के सदस्य श्री शेखर चंद्र मिश्रा, श्री प्रशांत झा, निर्णायक मंडल के सदस्य श्री काशीनाथ झा किरण और श्री अशोक कुमार सिंह एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय बुद्धिजीवी, संगीत प्रेमी और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst
11 views | Madhubani, Bihar | Nov 26, 2026