सौराठ महोत्सव-2026 का भव्य समापन: मैथिली लोकगीत, फ्यूजन बैण्ड और कवि सम्मेलन की सरिता में सराबोर हुए श्रोता
मधुबनी, 26 नवंबर 2026: कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक सौराठ सभा गाछी, रहिका में आयोजित दो दिवसीय सौराठ महोत्सव-2026 के दूसरे और अंतिम दिन संध्याकालीन सांस्कृतिक सत्र में मिथिला के सुप्रसिद्ध गायकों, कवियों और नृत्य दलों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, मिथिला चित्रकला संस्थान (सौराठ) के निदेशक श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी (रहिका) श्री आशुतोष कुमार एवं अंचल अधिकारी (रहिका) श्री रोहित कुमार प्रबंधन समिति के सदस्यगण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या के प्रमुख कलाकार एवं प्रस्तुतियां:
कार्यक्रम का कुशल एवं आकर्षक मंच संचालन उद्घोषक श्री आनन्द मोहन झा द्वारा किया गया। दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या एवं कवि सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है:
श्री सर्वोत्तम मिश्रा एवं समूह (स्वरागिनी फ्यूजन बैण्ड): इन्होंने अपनी शानदार फ्यूजन एवं संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्री कुंज बिहारी मिश्रा (लोक गायक): इन्होंने अपनी मधुर आवाज में पारंपरिक मैथिली गीत पाहुन हमर रघुवर धनुर्धारी, मिथिला के मैथिल मस्त मस्त की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री विवेक वैराग (लोक गायक): इन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुति दूल्हा श्यामला, जेहने किशोरी मोरी से उपस्थित दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
प्रिया प्रशांत झा (लोकगायिका):- मिथिला के नारी, कोयल बीनू जैसे गीत गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया।
सुश्री सौम्या मिश्रा (लोक गायिका): इन्होंने पारंपरिक मैथिली लोकगीत हम मिथिले में रहबई, आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया गाकर खूब तालियां बटोरीं।
सुश्री साक्षी मिश्रा एवं समूह (लोक नृत्य): इनकी टीम ने सामा चकेवा लोगगीत पर आकर्षक पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर मंच पर मिथिला की जीवंत संस्कृति को साकार कर दिया।
कवि सम्मेलन: सांस्कृतिक संध्या के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि श्री शम्भू शेखर, कवि श्री कमलेश प्रेमेन्द्र, कवयित्री डॉ० रानी झा एवं कवि श्री प्रीतम निषाद ने अपनी हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस की रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर और गुदगुदाने का काम किया।
कलाकारों एवं अतिथियों का सम्मान:
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा मंचासीन अतिथियों तथा अपनी शानदार प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पाग, दुपट्टा और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।
देर शाम तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय कला प्रेमी, साहित्यकार, बुद्धिजीवी और जिलेवासी उपस्थित रहे। इसी के साथ दो दिवसीय सौराठ महोत्सव-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst
11 views | Madhubani, Bihar | Nov 26, 2026