बीकानेर: एमजीएसयू के 23वें स्थापना दिवस पर चार नए भवनों का लोकार्पण, दो एमओयू हुए संपन्न, केंद्रीय मंत्री मेघवाल रहे उपस्थित
बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) का 23वां स्थापना दिवस रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े, उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बेरवा तथा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पीएम-उषा योजना के अंतर्गत निर्मित चार नवीन भवनों—परीक्षा केंद्र, केंद्रीय शोध सुविधा भवन