युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल ‘माय भारत’ द्वारा 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ का जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। माय भारत जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
*डिजिटल क्विज और चयन प्रक्रिया*
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए ऑनलाइन विकसित भारत क्विज एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत की जा चुकी है। डिजिटल क्विज- 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। इस दौरान निबंध एवं प्रस्तुतियां के तहत क्विज के बाद निबंध लेखन तथा जिला एवं राज्य स्तरीय प्रस्तुतियों (Presentations) के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जिला व राज्य स्तरीय चरण- यह आयोजन नवंबर-दिसंबर 2026 में सम्पन्न होंगे।
*राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व*
इस पहल का राष्ट्रीय स्तर पर समापन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’’ में होगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष अपने विचार और विकसित भारत का विजन सीधे प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
धार जिले के सभी पात्र युवा ‘‘माय भारत’’ पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन क्विज में भाग ले सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
11 views | Dhar, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026