जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार के समस्त शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं समिति के समिति प्रबंधकों के लिए नाबार्ड की सॉफ्टकॉब पॉलिसी के अंतर्गत सीबीएस में गबन, धोखाधडी, केस स्टडी, निवारण कारकों, गबन धोखाधडी रोकथाम एवं बैंकिंग नियमों तथा बैंकों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर म.प्र. राज्य सहकारी बैंक ट्रेनिंग कॉलेज के विद्वान विशेषज्ञोें द्वारा रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार के मुख्यालय सभागृह में आयोजित की गई। बैंक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलीत कर किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पी.एस तिवारी प्राचार्य अपैक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज सेवा निवृत्त प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य सहकारी बैंक, श्रीमती सौदामिनी माईणकार जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड धार, श्री कमल मकाश्रे संकाय सदस्य, श्री प्रकाश शाक्यवार लेखाधिकारी, एवं श्री हिमांशु खाडे़ संकाय सदस्य का स्वागत श्री के.के रायकवार, बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती सौदामिनी माईणकार जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड धार द्वारा सी.बी.एस. वातावरण में गबन धोखाधड़ी होने पर विनियामक, प्रशासनिक तथा वैधानिक कार्यवाही, साइबर एवं आईटी सुरक्षा, इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी, को आवरित किया गया।
उसके पश्चात् प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री पी.एस तिवारी, प्राचार्य अपैक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज भोपाल .द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थिति समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की शाखाओं में सी.बी.एस. में गबन धोखाधड़ी के शुरूआती प्रभाव और बैंक में धोखाधड़ी रोकथाम, बैंकों में गबन-धोखाधड़ी होने पर सहकारी एक्ट अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही, पुलिस प्रकरण दर्ज कराये जाने हेतु कार्यवाही एवं गबन होने पर सीजर किये जाने वाले दस्तावेज, पहचान चोरी एवं केस स्टडी, बैंकिंग प्रणाली में आर्थिक अनियमितता/धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के उपाय, धारा 84 एवं 85 के प्रकरण में कार्यवाही, केवाईसी, एएलएम, पीएलएम निरंतर रिपोर्ट समीक्षा और शाखा में कार्यरत कर्मचारियो पर बारीकी से निगरानी एवं सीबीएस वातावरण में धोखाधड़ी की रोकथाम विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
श्री कमल मकाश्रे, संकाय सदस्य द्वारा भी सीबीएस. में गबन धोखाधड़ी के प्रमुख कारण, उनके रोकथाम के उपाय, धोखाधड़ी के प्रारम्भिक संकेत, धोखाधड़ी होने पर कार्यवाही, पालन प्रक्रिया पर चर्चा के संबंध विस्तृत जानकारी कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई। श्री हिमांशु खांडे, संकाय सदस्य द्वारा उक्त कार्यशाला में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंबन एवं धोखाधडी क्या है , गबन धोखाधड़ी में अंतर एवं बैंक में गबन एवं धोखाधड़ी मुख्य रूप से किन-किन कारणों से होती है सीबीएस में प्राप्त रिपोर्ट जिनके आधार पर गबन को प्रारम्भिक स्तर पर रोका जा सकता है जैसे विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
अंत में श्री के.के. रायकवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार, द्वार उक्त कार्याशाला में उपस्थिति अधिकारी/कर्मचारियों का आभार प्रदर्शित करते हुये उक्त प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकरियों को प्राथमिकता के आधार पर पालन किये जाने हेतु अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुश्री सोनिया लाड प्रबंधक लेखा, श्री सौरव समकारिया विपणन अधिकारी, श्री सुरेशचन्द्र पाटीदार स्थापना अधिकारी, श्री विकास लाड, प्रभारी शाखा प्रबंधक, श्री अंकित परमार, प्रभारी योजना विकास कक्ष एवं मुख्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
18 views | Dhar, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026