Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

जिला कल्याण पदाधिकारी, पटना से जानें कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में |

8 views | Patna, Bihar | Jun 6, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 06.06.2026 को जिला उद्योग केंद्र, रोहतास द्वारा HOPT के सह-आयोजन में आयोजित "ग्लोबल ऑपरेशन इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव 2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग, निर्यात, बैंकिंग एवं निवेश क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्यमियों, शिल्पकारों, बुनकरों तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के शिल्पकारों, हस्तशिल्प उत्पादकों, वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्यमियों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजारों से जोड़ना तथा उन्हें निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) के सहयोग से किया गया। वहीं सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चैनल पार्टनर के रूप में कार्यक्रम को सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरेंद्र कुमार मांझी, राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने अपने संबोधन में निर्यात क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "वर्तमान समय में निर्यात ऐसा क्षेत्र है जो उद्यमियों को सर्वाधिक प्रतिफल प्रदान करने की क्षमता रखता है।" उन्होंने स्थानीय उद्योगों एवं उद्यमियों से वैश्विक बाजारों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि श्री बबल कश्यप, प्रतिनिधि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के उभरते अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि, "चीन के प्रसिद्ध कैंटन फेयर के समकक्ष विश्व के सबसे बड़े निर्यात मेलों में से एक का आयोजन आगामी अगस्त माह में भारत में होने जा रहा है, जिसमें बिहार के विभिन्न निर्यात उपक्रमों से जुड़े 70 से अधिक प्रतिनिधियों का चयन राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया है।" उन्होंने इसे बिहार के उद्यमियों एवं निर्यातकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

जिला उद्योग केंद्र, सासाराम के महाप्रबंधक श्री आशीष रंजन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि, "HOPT के सह-आयोजन में यह वैश्विक कॉन्क्लेव उन उद्यमियों, शिल्पकारों एवं उद्योगों तक निर्यात के अवसरों को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिन्हें अब तक इस क्षेत्र में अपेक्षित अवसर प्राप्त नहीं हो सके थे।"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री अभय आनंद ने बिहार की औद्योगिक क्षमता एवं मानव संसाधन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा, "देश में निर्मित अधिकांश उत्पादों में बिहार के श्रमिकों का योगदान निहित है। किंतु जब अपने राज्य में उद्योग एवं विनिर्माण की संभावनाएं विकसित होती हैं, तब हमारी भागीदारी अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। हमें यह विचार करना होगा कि हम श्रम देने के लिए तो तत्पर हैं, परंतु विनिर्माण और उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने से क्यों पीछे रह जाते हैं।" उनके इस विचारोत्तेजक वक्तव्य ने उपस्थित प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर औद्योगिक विकास की दिशा में गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया।

कॉन्क्लेव के दौरान निर्यात प्रक्रिया, वैश्विक बाजारों की मांग, गुणवत्ता मानकों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों, सरकारी योजनाओं, निवेश अवसरों एवं वित्तीय सहायता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने निर्यात वित्तपोषण, ऋण सुविधाओं एवं एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को निवेशकों, निर्यातकों, उद्योग विशेषज्ञों एवं वित्तीय संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे स्थानीय उद्योगों एवं शिल्पकारों के लिए नए व्यावसायिक एवं निर्यात अवसरों के द्वार खुलने की संभावना व्यक्त की गई।

यह कॉन्क्लेव बिहार के शिल्प, हस्तशिल्प, वस्त्र उद्योग एवं एमएसएमई क्षेत्र को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने राज्य में उद्यमिता, निवेश, विनिर्माण एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया।

#iprd
#biharhaitaiyar
#BiharIndustriesDept 
Industries Department, Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 06.06.2026 को जिला उद्योग केंद्र, रोहतास द्वारा HOPT के सह-आयोजन में आयोजित "ग्लोबल ऑपरेशन इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव 2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग, निर्यात, बैंकिंग एवं निवेश क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्यमियों, शिल्पकारों, बुनकरों तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के शिल्पकारों, हस्तशिल्प उत्पादकों, वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्यमियों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजारों से जोड़ना तथा उन्हें निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) के सहयोग से किया गया। वहीं सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चैनल पार्टनर के रूप में कार्यक्रम को सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरेंद्र कुमार मांझी, राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने अपने संबोधन में निर्यात क्षेत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "वर्तमान समय में निर्यात ऐसा क्षेत्र है जो उद्यमियों को सर्वाधिक प्रतिफल प्रदान करने की क्षमता रखता है।" उन्होंने स्थानीय उद्योगों एवं उद्यमियों से वैश्विक बाजारों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री बबल कश्यप, प्रतिनिधि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के उभरते अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि, "चीन के प्रसिद्ध कैंटन फेयर के समकक्ष विश्व के सबसे बड़े निर्यात मेलों में से एक का आयोजन आगामी अगस्त माह में भारत में होने जा रहा है, जिसमें बिहार के विभिन्न निर्यात उपक्रमों से जुड़े 70 से अधिक प्रतिनिधियों का चयन राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया गया है।" उन्होंने इसे बिहार के उद्यमियों एवं निर्यातकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। जिला उद्योग केंद्र, सासाराम के महाप्रबंधक श्री आशीष रंजन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि, "HOPT के सह-आयोजन में यह वैश्विक कॉन्क्लेव उन उद्यमियों, शिल्पकारों एवं उद्योगों तक निर्यात के अवसरों को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिन्हें अब तक इस क्षेत्र में अपेक्षित अवसर प्राप्त नहीं हो सके थे।" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री अभय आनंद ने बिहार की औद्योगिक क्षमता एवं मानव संसाधन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा, "देश में निर्मित अधिकांश उत्पादों में बिहार के श्रमिकों का योगदान निहित है। किंतु जब अपने राज्य में उद्योग एवं विनिर्माण की संभावनाएं विकसित होती हैं, तब हमारी भागीदारी अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। हमें यह विचार करना होगा कि हम श्रम देने के लिए तो तत्पर हैं, परंतु विनिर्माण और उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने से क्यों पीछे रह जाते हैं।" उनके इस विचारोत्तेजक वक्तव्य ने उपस्थित प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर औद्योगिक विकास की दिशा में गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया। कॉन्क्लेव के दौरान निर्यात प्रक्रिया, वैश्विक बाजारों की मांग, गुणवत्ता मानकों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों, सरकारी योजनाओं, निवेश अवसरों एवं वित्तीय सहायता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने निर्यात वित्तपोषण, ऋण सुविधाओं एवं एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को निवेशकों, निर्यातकों, उद्योग विशेषज्ञों एवं वित्तीय संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे स्थानीय उद्योगों एवं शिल्पकारों के लिए नए व्यावसायिक एवं निर्यात अवसरों के द्वार खुलने की संभावना व्यक्त की गई। यह कॉन्क्लेव बिहार के शिल्प, हस्तशिल्प, वस्त्र उद्योग एवं एमएसएमई क्षेत्र को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने राज्य में उद्यमिता, निवेश, विनिर्माण एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया। #iprd #biharhaitaiyar #BiharIndustriesDept Industries Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 6, 2026

जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति तथा दिनांक 16 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अगले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि दिनांक 2 जून, 2026 को पटना जिला के 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थानों) पर सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया था।  19 मई को भी 41 ग्राम पंचायतों में शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों में कई हजार लोगों ने भाग लिया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। आम जनता काफी प्रसन्न है। ज़िलाधिकारी ने लोगों ने आगे भी सहयोग शिविर में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर दिनांक 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। आज इसकी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में लोगों द्वारा सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का विधिवत समाधान कर आवेदकों को 30 दिनों के अंदर लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। 

ज़िलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सहयोग शिविरों का आयोजन अब ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, पटना की जनता से अपीलः अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे। सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर 19 विभागों के काउन्टर के साथ-साथ मे आई हेल्प यू काउन्टर भी लगाया जाता है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाती है। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।

ज़िलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

==================
सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से आमजन के लिए आवेदन देने की व्यवस्थाः ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित नियंत्री पदाधिकारी अपने स्तर से लोगों से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु सहयोग शिविर की निर्धारित तिथियों के लिए तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मियों के माध्यम से आमजन से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
====================
#SahyogShivir
#PublicWelfare
#PublicService
#GoodGovernance
#SahyogHelpline
#Helpline1100
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar 
Rural Development Department, Government of Bihar 
City of Patna - PMC 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति तथा दिनांक 16 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अगले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विदित हो कि दिनांक 2 जून, 2026 को पटना जिला के 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थानों) पर सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया था। 19 मई को भी 41 ग्राम पंचायतों में शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों में कई हजार लोगों ने भाग लिया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। आम जनता काफी प्रसन्न है। ज़िलाधिकारी ने लोगों ने आगे भी सहयोग शिविर में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर दिनांक 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। आज इसकी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में लोगों द्वारा सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का विधिवत समाधान कर आवेदकों को 30 दिनों के अंदर लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सहयोग शिविरों का आयोजन अब ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पटना की जनता से अपीलः अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे। सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें। ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर 19 विभागों के काउन्टर के साथ-साथ मे आई हेल्प यू काउन्टर भी लगाया जाता है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाती है। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं। ज़िलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ================== सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से आमजन के लिए आवेदन देने की व्यवस्थाः ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित नियंत्री पदाधिकारी अपने स्तर से लोगों से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु सहयोग शिविर की निर्धारित तिथियों के लिए तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मियों के माध्यम से आमजन से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ==================== #SahyogShivir #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance #SahyogHelpline #Helpline1100 Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar City of Patna - PMC Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

Patna, Bihar | Jun 6, 2026