सीलमपुर: दिल्ली: सीलमपुर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या
सीलमपुर: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 22 साल के मिसबाह के रूप में हुई है, जो जाफराबाद का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मिसबाह पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित सात आपराधिक मामले दर्ज थे.