सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में 'कोई मतदाता छूटे ना' अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों से मतदान का संदेश दिया। इस दौरान नए मतदाताओं को डिजिटल ईपिक की प्रतियां वितरित की गईं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम सारंगढ़ श्री उमेश कुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती संजू पटेल, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री लोकेश्वर पटेल सहित प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh
#मतदाता_जागरूकता_अभियान