सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर में जल संसाधन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कामता जोल्हे, जनपद सदस्य हीरा भैरवलाल जाटवर, सरपंच सुमन राजेंद्र राव, कार्यपालन अभियंता जमुना सिंह वारे सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, युवा सेवा संगठन एवं महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh