छठव्रतियों की सेवा से मिलती है आत्मिक खुशी, हर व्यक्ति को करना चाहिए सहयोग – के. पी. पप्पू
मुजफ्फरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अयोध्या प्रसाद जी की गद्दी, गोला रोड में भाजपा नेता के. पी. पप्पू के नेतृत्व में 397 छठव्रतियों के बीच साड़ी, नारियल एवं गेहूं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर के. पी. पप्पू ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, समानता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सभी को एक सूत्र में जोड़ता है।
उन्होंने कहा, “छठव्रतियों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आत्मिक खुशी और संतोष का सबसे सुंदर माध्यम है। हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस पावन पर्व में सहयोग करना चाहिए।”
उन्होंने छठ पूजा के माध्यम से पूर्वजों की परंपरा को याद करते हुए नदी, पोखर और जलाशयों की स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा जलस्रोतों में नहीं फेंकने का संकल्प लेने की अपील भी की।
सेवा में जो सुख मिले, वो कहीं और नहीं मिलता,
छठी मैया के भक्तों का आशीर्वाद अनमोल है।
आस्था के इस महापर्व में बस इतना संकल्प हमारा,
स्वच्छ रहे जल, खुशहाल रहे समाज हमारा।
इस सेवा कार्य में जीवन कुमार, कृष कुमार, राकेश कुमार उर्फ दीपू, आरव कुमार, तनिष्क, सावनी डी. के. पप्पू, इमरान खान, विजय कुमार एवं अमित कुमार ने सहयोग किया