गनाेड़ा: निचली मोरडी ग्राम पंचायत के सरपंच भारत डामोर का ग्रामीणों ने किया स्वागत, निकाला जुलूस
निचली मोरडी ग्राम पंचायत के नवीन सरपंच भारत डामोर का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मोके पर ग्रामीणों ने नवीन सरपंच का स्वागत समारोह रख कर बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान नवीन सरपंच भारत डामोर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, क्षेत्र की समस्याओ का प्राथमिकता से ध्यान रखने की बात कही।