गनाेड़ा: राज्य सरकार के जारी बजट में गनोड़ा के पास बेणेश्वर धाम के संगम व आबूदरा घाटों पर ₹130 करोड़ खर्च होंगे
विधानसभा में राजस्थान सरकार ओर से पेश किए गए राज्य बजट में जिले वागड़ के लिए बड़ी घोषणा की गईं। शुक्रवार सुबह 9बजे मिली जानकारी अनुसार बांसवाड़ा के लिए सबसे बड़ी घोषणा अनास नदी पर 5900करोड़ की परियोजना की है, जिसका विस्तार जालोर जिले तक होना है। इसमें अनास नदी से बहकर गुजरात जाने वाले बारिश के पानी को रोकने के काम होंगे। जल संचयन एवं तथा जलाशय विकसित करेंगे।