स्कूल की रंगाई-पोताई में बच्चों की जान से खिलवाड़!
जमुई के मंडवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में रंगाई-पोताई के दौरान बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि करीब एक दर्जन बच्चों को 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल पर चढ़ाकर 30 फीट लंबी बांस की सीढ़ी उठाने में लगाया गया। वहीं, कुछ बच्चे जर्जर छज्जे के नीचे भी खड़े थे।
जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, तो बच्चों को जोखिम भरे काम में मदद करने की अनुमति किसने दी?
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#जमुई #बिहार #शिक्षा_व्यवस्था #सरकारी_स्कूल #बच्चों_की_सुरक्षा #स्कूल_में_लापरवाही #शिक्षा_विभाग #जमुई_न्यूज #बिहार_न्यूज #जनता_की_राय
Jamui, Jamui | Oct 21, 2026