हुसैनगंज: फरीदपुर गांव में मौलाना मजहरूल हक की जयंती पर चादरपोशी की गई
महान स्वतंत्रता सेनानी, संस्थापक एवं देश भूषण फकीर के खिताब से नवाजे गए मौलाना मजरुल हक के जयंती पर रविवार की सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव फरीदपुर स्थित आशियाना में राजकीय सम्मान के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,जनप्रिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी उनकी मजार पर चादरपोशी कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सैकडों लोग उपस्थित थे।