बांका में भीषण सड़क हादसा | 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल | भागलपुर-दुमका मार्ग
बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर लीलावरण गांव के समीप बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइक पर सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान बौंसी मेला ग्राउंड निवासी मोहम्मद छोटू और दलिया गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Banka News, Banka Accident, Banka Road Accident, Barahat News, Barahat Accident, Bhagalpur Dumka Road Accident, Banka Breaking News, Bihar News, Banka Latest News, Road Accident Bihar, Amarpur News, Bounsi News, Banka Update
#BankaNews #BankaAccident #Barahat #RoadAccident #BiharNews BreakingNews BankaUpdate BhagalpurDumkaRoad Bounsi LatestNews AccidentNews BankaBreakingNews
Amarpur, Banka | Aug 20, 2026