मैथा: शिवली अंतर्गत करीब चार दिनों से लापता अधेड़ का शव खेत में मिला, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शिवली क्षेत्र अंतर्गत धान के खेत में एक अधेड़ का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम कराने भेज दिया कोतवाली क्षेत्र के पूरा दिवनी गांव निवासी सतीश पिछले करीब चार दिनों से लापता थे।बुधवार सुबह गांव के समीप ही एक धान के खेत में उनका शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।