सारठ: सिविल कोर्ट के आदेश पर सारठ पुराना बाजार निवासी का घर दखल दिहानी के तहत कराया खाली, पीड़िता ने कहा- कोई नोटिस नहीं मिला
Sarath, Deoghar | May 17, 2026 देवघर सिविल कोर्ट के निर्देश पर रविवार दोपहर 2 बजे दखल दिहानी के तहत सारठ पुराना बाजार निवासी का घर खाली कराके ताला जड़ा गया। मधुपुर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कु. पांडेय ने कहा कि सिविल कोर्ट क्रियान्वयन केस नo 30/2017 के आदेश पर शांतिपूर्ण ढंग से दखल कब्जा कराया गया। वहीं पीड़िता ममता देवी ने कहा कि घर खाली करने का कभी नोटिस नहीं दिया और सामान बाहर फेंक दिए