सिहोरा: सिहोरा ज़िले के लिए चप्पा-चप्पा बंद, हज़ारों सिहोरावासी सड़क पर उतरे, आमरण सत्याग्रह से आंदोलन जारी
सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन अब अपने सबसे निर्णायक और संवेदनशील दौर में पहुंच गया है। अन्न त्याग कर चुके प्रमोद साहू ने आज जल का भी त्याग करते हुए आमरण सत्याग्रह की विधिवत शुरुआत कर दी। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, उनके गिरते स्वास्थ्य की स्थिति को देखकर मौजूद जनसमूह में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।