Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

खंडवा नगर: मुजफ्फर हडपसर ट्रेन 8 दिसंबर से खंडवा होकर चलेगी

Khandwa Nagar, Khandwa | Nov 19, 2025
रेलवे ने मुजफ्फरपुर-हड़पसर (पुणे) के बीच चल रही स्पेशलट्रेन को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। यह सेवा 8 दिसंबरसे शुरू होगी और खंडवा स्टेशन पर निर्धारित स्टापेज के साथचलेगी। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि क्षेत्रवासियोंकी पुणे की ओर सीधी ट्रेन बढ़ाने की सालों पुरानी मांग अबपूरी हो गई है।

MORE NEWS

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण संपन्न
---
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग और वाल्मी संस्था द्वारा संचालित "नशामुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष, खंडवा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक नशामुक्त भारत का प्रभावी संदेश पहुंचाना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भोपाल के राज्य स्तरीय  प्रशिक्षक डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी मित्र के माध्यम से ही होती है। इसलिए किशोर एवं युवावस्था में विशेष सतर्कता और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति  नशे की गिरफ्त में हे तो हमारा यह कर्तव्य हे कि उसे हम नशे से बाहर निकाले । नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे परिवारों को बचाने के लिए समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिसमें मास्टर वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।
          प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारीज विश्व विद्यालय शाखा खंडवा की बी के शक्ति दीदी के नेतृत्व में नशा मुक्ति संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन सुशीला दीदी, सुनील तीर्थंक एवं अन्य के द्वारा किया गया। सहायक संचालक सामाजिक न्याय श्री नीरज पाराशर ने नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनके शरीर एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।
            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रेमप्रित कौर ने बताया कि यदि आपके आसपास कहीं नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा हो, तो उसकी सूचना 1933 टोल फ्री हेल्पलाइन अथवा "मानस" पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती है। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगरपालिका के कर्मचारीगण, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कॉलेज के एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. छात्र-छात्राऐं, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी गायत्री परिवार प्रजापति ब्रह्मकुमारी के सदस्य आदि उपस्थित रहे जिन्होंने नशा को दूर करने के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए शपथ ग्रहण की। अंत में सभी वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#khandwa

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण संपन्न --- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग और वाल्मी संस्था द्वारा संचालित "नशामुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष, खंडवा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक नशामुक्त भारत का प्रभावी संदेश पहुंचाना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भोपाल के राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी मित्र के माध्यम से ही होती है। इसलिए किशोर एवं युवावस्था में विशेष सतर्कता और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में हे तो हमारा यह कर्तव्य हे कि उसे हम नशे से बाहर निकाले । नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे परिवारों को बचाने के लिए समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिसमें मास्टर वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारीज विश्व विद्यालय शाखा खंडवा की बी के शक्ति दीदी के नेतृत्व में नशा मुक्ति संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन सुशीला दीदी, सुनील तीर्थंक एवं अन्य के द्वारा किया गया। सहायक संचालक सामाजिक न्याय श्री नीरज पाराशर ने नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनके शरीर एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रेमप्रित कौर ने बताया कि यदि आपके आसपास कहीं नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा हो, तो उसकी सूचना 1933 टोल फ्री हेल्पलाइन अथवा "मानस" पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती है। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगरपालिका के कर्मचारीगण, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कॉलेज के एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. छात्र-छात्राऐं, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी गायत्री परिवार प्रजापति ब्रह्मकुमारी के सदस्य आदि उपस्थित रहे जिन्होंने नशा को दूर करने के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए शपथ ग्रहण की। अंत में सभी वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
#khandwa

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

ओंकारेश्वर के नर्मदा घाट पर एसडीईआरएफ जवानों ने किया सफल रेस्क्यू
---
सोमवती अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को घाटों पर व्यापक सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था के लिए तैनात किया था। सोमवार को ब्रह्मपुरी घाट पर एसडीईआरएफ जवानों ने त्वरित साहसिक कार्रवाई करते हुए तीन श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया जिससे संभावित हादसा टल गया। 
         डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री आशीष कुशवाह ने बताया कि सोमवार को बिहार के छपरा निवासी श्रद्धालु क्रिस पिता अशोक शर्मा उम्र 22 वर्ष एवं महाराष्ट्र के आनंद पिता अशोक हलवाई स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा सीमा से आगे गहरे पानी की ओर चले गए। घाट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा बार-बार सावधान किए जाने के बावजूद दोनों युवक गहराई में पहुंच गए तथा डूबने की स्थिति निर्मित हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवान हरिराम सोलंकी ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर लाइफ बॉय की सहायता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बचाव कार्य में एसडीईआरएफ सैनिक राकेश पटेल की भी महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही। 
          इसके अलावा ब्रह्मपुरी घाट पर ही धार जिले के कृतिक पिता कमल पाटीदार, उम्र 15 वर्ष अपने साथियों के साथ स्नान करते समय सुरक्षा रेलिंग के बाहर जाने का प्रयास करते हुए गहरे पानी में फंस गया तथा डूबने लगा। स्थिति को भांपते हुए एसडीईआरएफ जवान हरिराम सोलंकी एवं राकेश पटेल ने तत्काल सुरक्षा नाव के माध्यम से घटनास्थल पर पहुंचकर नाविक अरुण वर्मा के सहयोग से किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ, खंडवा श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने एसडीईआरएफ जवान हरिराम सोलंकी, राकेश पटेल एवं नाविक अरुण वर्मा द्वारा प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित बचाव कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने बताया कि इन जवानों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
SP Khandwa 
#khandwa

ओंकारेश्वर के नर्मदा घाट पर एसडीईआरएफ जवानों ने किया सफल रेस्क्यू --- सोमवती अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को घाटों पर व्यापक सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था के लिए तैनात किया था। सोमवार को ब्रह्मपुरी घाट पर एसडीईआरएफ जवानों ने त्वरित साहसिक कार्रवाई करते हुए तीन श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया जिससे संभावित हादसा टल गया। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री आशीष कुशवाह ने बताया कि सोमवार को बिहार के छपरा निवासी श्रद्धालु क्रिस पिता अशोक शर्मा उम्र 22 वर्ष एवं महाराष्ट्र के आनंद पिता अशोक हलवाई स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा सीमा से आगे गहरे पानी की ओर चले गए। घाट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा बार-बार सावधान किए जाने के बावजूद दोनों युवक गहराई में पहुंच गए तथा डूबने की स्थिति निर्मित हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवान हरिराम सोलंकी ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर लाइफ बॉय की सहायता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बचाव कार्य में एसडीईआरएफ सैनिक राकेश पटेल की भी महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही। इसके अलावा ब्रह्मपुरी घाट पर ही धार जिले के कृतिक पिता कमल पाटीदार, उम्र 15 वर्ष अपने साथियों के साथ स्नान करते समय सुरक्षा रेलिंग के बाहर जाने का प्रयास करते हुए गहरे पानी में फंस गया तथा डूबने लगा। स्थिति को भांपते हुए एसडीईआरएफ जवान हरिराम सोलंकी एवं राकेश पटेल ने तत्काल सुरक्षा नाव के माध्यम से घटनास्थल पर पहुंचकर नाविक अरुण वर्मा के सहयोग से किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ, खंडवा श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने एसडीईआरएफ जवान हरिराम सोलंकी, राकेश पटेल एवं नाविक अरुण वर्मा द्वारा प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित बचाव कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने बताया कि इन जवानों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh SP Khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

जिला जेल खंडवा में योग शिविर का शुभारंभ
---
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी जेलों में आयोजित किए जा रहे प्रदेशव्यापी साप्ताहिक योग शिविर अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला जेल खंडवा में योग शिविर का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर संचालित किया जाएगा।
         प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस योग शिविर का उद्देश्य बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान योग शिविर में शामिल बंदियों को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लोगोयुक्त टी-शर्ट वितरित की गई। 
         योग शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षक श्री दिनेश जोशी ने बंदियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बंदियों को ताडासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं गहरी श्वास संबंधी योग क्रियाओं का प्रशिक्षण देते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्फूर्ति बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। बंदियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे, प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री कविश ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, जेलर श्री नवीन नेमा के अलावा जिला जेल खण्डवा के कर्मचारीगण भी  उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Jail, Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

जिला जेल खंडवा में योग शिविर का शुभारंभ --- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी जेलों में आयोजित किए जा रहे प्रदेशव्यापी साप्ताहिक योग शिविर अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला जेल खंडवा में योग शिविर का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर संचालित किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस योग शिविर का उद्देश्य बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान योग शिविर में शामिल बंदियों को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लोगोयुक्त टी-शर्ट वितरित की गई। योग शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षक श्री दिनेश जोशी ने बंदियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बंदियों को ताडासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं गहरी श्वास संबंधी योग क्रियाओं का प्रशिक्षण देते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्फूर्ति बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। बंदियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे, प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री कविश ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, जेलर श्री नवीन नेमा के अलावा जिला जेल खण्डवा के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Jail, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 33 मरीजों को इंदौर भेजा
---
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छेेैगांवमाखन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण बिरला ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद के चिन्हित 33 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चौइथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया। डॉ. बिरला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में प्रति सोमवार, गुरुवार व शनिवार निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 33 मरीजों को इंदौर भेजा --- राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छेेैगांवमाखन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण बिरला ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से मोतियाबिंद के चिन्हित 33 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चौइथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया। डॉ. बिरला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में प्रति सोमवार, गुरुवार व शनिवार निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

खंडवा नगर: मुजफ्फर हडपसर ट्रेन 8 दिसंबर से खंडवा होकर चलेगी - Khandwa Nagar News