स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
---
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मंगलवार को सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक भाषा में कानून की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सही और गलत की पहचान करना सीखना चाहिए तथा सदैव अपराधों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में अनुशासन, नैतिकता एवं जिम्मेदारी का पालन करके ही एक आदर्श नागरिक बना जा सकता है।
जिला न्यायाधीश श्री जोशी ने मोटर यान अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। श्री जोशी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिश्रम करने तथा असफलताओं से घबराए बिना आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने भी विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए कहा। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमरेश सिंह सिकरवार, विद्यालय के शिक्षकगण, पैरालीगल वालंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#khandwa
2 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026