चूरू: टाऊन हॉल में आयोजित महिला सम्मेलन, महिलाओं को दिए गए बेबी किट, बधाई संदेश और ऋण वितरण चेक
Churu, Churu | Mar 25, 2025 राजस्थान दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को चूरू जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। कार्यक्रम में जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित अतिथि मौजूद रहे।