चूरू: रामसरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक के साथ की गई मारपीट, सदर थाने में मामला दर्ज
Churu, Churu | Mar 25, 2025 चूरू के सदर थानांतर्गत गांव रामसरा में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक की रिपोर्ट पर मंगलवार को सदर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गांव रामसरा के 26 वर्षीय युवक अजय कुमार मेघवाल ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर उसके साथ पहले भी मारपीट की गई थी। इससे परेशान होकर वह 2 साल विदेश में भी रहा।