चूरू: चूरू के गाजसर बीहड़ में फिर लगी आग, नगर परिषद की चार दमकलों ने पाया आग पर काबू
Churu, Churu | Mar 25, 2025 चूरू शहर के गर्वमेंट गोयनका स्कूल के पीछे गाजसर रोड पर मंगलवार को एक बार फिर बीहड़ में आग लग गयी। आग से सूखे पेड़ पौधे और कचरा जलकर राख हो गये। यह आग लोगों के खेतों की तरफ बढने लगी। जिससे किसानों के हलक सूख गये। सूचना के बाद मौके पर दमकले पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दमकल से भी आग पर काबू नहीं किया जा सका।