चूरू: चूरू के रतन नगर थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा हुआ घायल
Churu, Churu | Mar 25, 2025 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका 20 वर्षीय भतीजा महेंद्र घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब गांव बालरासर के रहने वाले विकास और महेंद्र अपनी कार से पिथिसर जा रहे थे। प्रेमनगर के पास वे सड़क किनारे अपनी कार के पास खड़े होकर बात कर रहे थे।