चूरू: गांव सातड़ा की गोचर व जोहड़ भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण युवक
Churu, Churu | Mar 25, 2025 चूरू के गांव सातड़ा के ग्रामीण युवकों ने गांव की गोचर व जोहड़ भूमि पर भूमाफिया द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ग्रामीण युवक चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। गांव के युवक आसाराम न्योल ने बताया कि उनके गांव सातड़ा में गोचर क्षेत्र के रूप में आरक्षित जोहड़ो पर भू माफियाओ द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।