लोको-पायलट बन पहली बार नई ट्रेन लेकर पहुंचा अपने शहर : माता-पिता और बहन ने माला पहनाकर किया स्वागत। नई शुरू हुई बीकानेर-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को जब पहली बार जालोर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो यह पल जालोर के एक परिवार के लिए खास बन गया। ट्रेन को चला रहे लोको पायलट तेज कुमार अपने गृह जिले पहुंचे तो स्टेशन पर मौजूद माता-पिता और परिजनों ने उनका स्वागत किया। परिजनों ने माला और साफा पहनाकर खुशी जताई। नई ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ जालोर के लोगों के लिए यह भावुक और गौरव का पल रहा।
Jalor, Jalor | Jun 22, 2026