जालोर में भीषण सड़क हादसा, 10 वर्षीय बालक की मौ#त, दो भाई घायल : जालोर शहर के औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौ#त हो गई। जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार बच्चे हाइड्रा वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि लक्ष्य कुमार पुत्र रविप्रकाश जाट (10) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार्तिक पुत्र सावरमल जाट (6) और निखिल पुत्र सावरमल जाट (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों घायलों को जालोर ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Jalor, Jalor | Jun 22, 2026