अशोक गहलोत सोमवार को जालोर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार आलोचना सहन नहीं कर पा रही है और विरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सुनने की क्षमता खत्म हो चुकी है। Barmer Refinery में हालिया चूक को गंभीर लापरवाही बताते हुए गहलोत ने कहा कि इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और इसी कारण पीएम का दौरा भी रद्द हुआ। संगठन में भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको मजबूत समझे, उसे आगे लाए, वे हर जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। जोधपुर के सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं को इंफेक्शन के मामले पर गहलोत ने सरकार को फेल बताते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने अपनी सरकार की मुफ्त इलाज योजना को सफल बताया।
‘रात्री चौपाल’ पर सवाल उठाते हुए गहलोत ने कहा कि इन कार्यक्रमों में जनता खुलकर सवाल नहीं पूछ पा रही। नगर निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कराने पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि हार के डर से चुनाव टाले जा रहे हैं। राम मंदिर चंदा प्रकरण में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
Jalor, Jalor | Jun 22, 2026