विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुंदरता, स्वच्छता एवं सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में पहल!
जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर में आकर्षक एवं एकरूप रंग-रोगन, तालाबों की सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, टूटे टाइल्स की मरम्मत एवं अनावश्यक झाड़ियों की सफाई के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर के गुंबद पर पूरी रात आकर्षक रोशनी जलाने तथा सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आकर्षक महाबोधि मंदिर परिसर!
#MahabodhiTemple #BodhGaya #GayaBihar #Tourism #IncredibleIndiaMoments
Gaya, Bihar | Oct 31, 2026