Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
image
image
image

खुशियों की दास्ता ..... गुजरात से ड्रैगन फ्रूट खेती सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं किसान दीदियाँ ... प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार योजनाएं एवं नवाचार किए जा रहे है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। महिलाएं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है, अब समाज में महिलाओं का एक अलग पहचान और सम्मान मिल रहा है। मध्यप्रदेश आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्व. सहायता समूह में जुड़कर प्रदेश की लाखों महिलाएं आजीविका दीदी कैफे, सिलाई सेंटर, दुकान आदि व्यवसाय प्रारंभ कर अपने पैरों में खड़ी हुई वहीं लखपति बनने का सपना पूरा हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन के सहयोग से शहडोल जिले की 6 किसान दीदियों ने 9 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य गुजरात के भुज जिले में एक्सपोज़र विज़िट किया। विज़िट के दौरान किसान दीदियों ने ड्रैगन फ्रूट की खेती से संबंधित विभिन्न पहलुओं, जैसे पौधरोपण, सिंचाई प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण, फसल रखरखाव तथा विपणन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर उन्होंने खेती की नवीन तकनीकों और सफल अनुभवों को भी जाना। एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य किसान दीदियों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना, उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना तथा अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रैगन फ्रूट जैसी लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सशक्त होने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन प्रदान संस्था द्वारा आजीविका मिशन के सहयोग से किया गया। जिसमें 6 किसान महिलाएं,आजीविका मिशन के 2 नोडल एवं प्रदान संस्था के 1 प्रतिनिधि शामिल रहे। #शहडोल #shahdol

19 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

MORE NEWS

शिल्पकारो की कला अद्वितीय, देश-विदेशों में मिलेगी नई पहचान- सीईओ जिला पंचायत
....
ट्राईफेड के माध्यम से उपलब्ध होंगे ऑनलाइन उत्पाद
....
जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला आयोजित
....
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम छतवई में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार  ट्राईफेड क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, ट्राईफेड के ए.के. रजक, योगेश यादव द्वारा भगवान गणेश जी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि शहडोल जिले के शिल्पकारों की कला अद्वितीय है, इनकी कला की पहचान अब देश विदेशों में मिलेगी।

 उन्होंने कहा कि संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, छतवई (शहडोल) द्वारा स्थानीय कारीगरों को डीएमएफ योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत 50 दिवसीय आधुनिक तकनीकों एवं पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल से कारीगरों के कौशल का विकास होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा शहडोल जिले के हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा।

 नामिका मेला में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए ट्राइफेड विभाग के श्री योगेश यादव ने कहा कि जिले के शिल्पकार ट्राइफेड विभाग से जुडे और आॅनलाइन पंजीयन कराएं जिससे उनके द्वारा निर्मित किए गए उत्पादो की मार्केटिंग सुनिश्चित हो सके एवं ट्राइफेड विभाग द्वारा फ्लिपकार्ड, एमोजोन सहित अन्य इंटरनेट माध्यम से अपलोड कर उत्पादो को बढावा दिया जा सकें। उन्होंने कहा कि ट्राइफेड विभाग प्रारंभ में खरीददार उनके उत्पादो की कीमत प्रदाय की जाएगी। 

       इस अवसर पर शिल्पकारों द्वारा गोंडी पेंटिग, काष्ठ शिल्प, ऊलन दरी निर्मित उत्पादो के स्टालो का निरीक्षण भी किया गया एवं शिल्पकारों द्वारा निर्मित किये गए उत्पादो के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई। 

   जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रेनरो एवं  उत्कृष्ट प्रषिक्षणार्थियो को प्रशस्ति पत्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। 

   गौरतलब है कि ग्राम छतवई में संचालित संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम में डीएमएफ योजना अंतर्गत स्वीकृत 50 दिवसीय गोंड़ी पेटिंग, रॉट आयरन, काष्ठ शिल्प,कालीन दरी का प्रशिक्षण संचालित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षको द्वारा लगभग 200 स्थानीय प्रशिक्षणार्थी शामिल रहें।
 
 इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा,जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन श्री अजय सिंह सहित ट्रेनर्स, प्रषिक्षणार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश जायसवाल ने किया।

#शहडोल #shahdol

शिल्पकारो की कला अद्वितीय, देश-विदेशों में मिलेगी नई पहचान- सीईओ जिला पंचायत .... ट्राईफेड के माध्यम से उपलब्ध होंगे ऑनलाइन उत्पाद .... जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला आयोजित .... संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम छतवई में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार ट्राईफेड क्षेत्रीय कार्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, ट्राईफेड के ए.के. रजक, योगेश यादव द्वारा भगवान गणेश जी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि शहडोल जिले के शिल्पकारों की कला अद्वितीय है, इनकी कला की पहचान अब देश विदेशों में मिलेगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, छतवई (शहडोल) द्वारा स्थानीय कारीगरों को डीएमएफ योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत 50 दिवसीय आधुनिक तकनीकों एवं पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल से कारीगरों के कौशल का विकास होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा शहडोल जिले के हस्तशिल्प एवं हाथकरघा उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा। नामिका मेला में उपस्थित लोगों को सम्बोंधित करते हुए ट्राइफेड विभाग के श्री योगेश यादव ने कहा कि जिले के शिल्पकार ट्राइफेड विभाग से जुडे और आॅनलाइन पंजीयन कराएं जिससे उनके द्वारा निर्मित किए गए उत्पादो की मार्केटिंग सुनिश्चित हो सके एवं ट्राइफेड विभाग द्वारा फ्लिपकार्ड, एमोजोन सहित अन्य इंटरनेट माध्यम से अपलोड कर उत्पादो को बढावा दिया जा सकें। उन्होंने कहा कि ट्राइफेड विभाग प्रारंभ में खरीददार उनके उत्पादो की कीमत प्रदाय की जाएगी। इस अवसर पर शिल्पकारों द्वारा गोंडी पेंटिग, काष्ठ शिल्प, ऊलन दरी निर्मित उत्पादो के स्टालो का निरीक्षण भी किया गया एवं शिल्पकारों द्वारा निर्मित किये गए उत्पादो के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई। जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ट्रेनरो एवं उत्कृष्ट प्रषिक्षणार्थियो को प्रशस्ति पत्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। गौरतलब है कि ग्राम छतवई में संचालित संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम में डीएमएफ योजना अंतर्गत स्वीकृत 50 दिवसीय गोंड़ी पेटिंग, रॉट आयरन, काष्ठ शिल्प,कालीन दरी का प्रशिक्षण संचालित किया गया था। जिसमें प्रशिक्षको द्वारा लगभग 200 स्थानीय प्रशिक्षणार्थी शामिल रहें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा,जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन श्री अजय सिंह सहित ट्रेनर्स, प्रषिक्षणार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रकाश जायसवाल ने किया। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026