Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

विदिशा पुलिस द पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने अभिनय के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सभी नागरिकों से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की है। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान नशे को कहें 'ना', स्वस्थ और सुरक्षित जीवन को कहें 'हाँ'। Shahdol Police #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #MPPolice #VidishaPolice #DrugFreeMP #SayNoToDrugs #viralvideochallenge #nonfollowers #viralreelschallenge

Sohagpur, Shahdol | Jul 19, 2026

MORE NEWS

नशे को कहें 'ना', स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य को कहें 'हाँ'
....
जिले में नशे से दूरी है जरूरी अभियान प्रगति पर
....
पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में  "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान  चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम धनपुरा एवं गौरतरा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया गया। लोगो को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है तथा परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लोगो से अपील की गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

पुलिस अधिकारियों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों तथा नशे की रोकथाम में समाज की सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। इस पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

#शहडोल #shahdol

नशे को कहें 'ना', स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य को कहें 'हाँ' .... जिले में नशे से दूरी है जरूरी अभियान प्रगति पर .... पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम धनपुरा एवं गौरतरा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया गया। लोगो को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है तथा परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लोगो से अपील की गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। पुलिस अधिकारियों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों तथा नशे की रोकथाम में समाज की सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। इस पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल श्री एस. एस. धुर्वे के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026 के अंतर्गत ग्राम गुर्रा टोला, देवरी में समाजसेवी श्री प्रकाश राव द्वारा संगीतमय नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर जलजनित बीमारियों से बचाव एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

 छात्र-छात्राओं को दस्त होने के प्रमुख कारण, बचाव के उपाय, उचित उपचार, ओआरएस एवं जिंक के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, खुले में शौच से बचने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

   इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल के पीएमयू जिला आईईसी समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन ने दस्त से बचाव के उपाय, ओआरएस एवं जिंक के महत्व, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा हाथ धोने की सही आदतों पर विस्तार से जानकारी दी।

#शहडोल #shahdol

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल श्री एस. एस. धुर्वे के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026 के अंतर्गत ग्राम गुर्रा टोला, देवरी में समाजसेवी श्री प्रकाश राव द्वारा संगीतमय नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर जलजनित बीमारियों से बचाव एवं स्वच्छता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं को दस्त होने के प्रमुख कारण, बचाव के उपाय, उचित उपचार, ओआरएस एवं जिंक के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, खुले में शौच से बचने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल के पीएमयू जिला आईईसी समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन ने दस्त से बचाव के उपाय, ओआरएस एवं जिंक के महत्व, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा हाथ धोने की सही आदतों पर विस्तार से जानकारी दी। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान

नशे के दुष्परिणामों  के प्रति स्वयं जागरूक रहें एवं दूसरों को भी जागरूक करें, आइयें नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में सहभागी बने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें:- डीएसपी श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी 

#शहडोल #shahdol Home Department of Madhya Pradesh

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान नशे के दुष्परिणामों के प्रति स्वयं जागरूक रहें एवं दूसरों को भी जागरूक करें, आइयें नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में सहभागी बने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें:- डीएसपी श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी #शहडोल #shahdol Home Department of Madhya Pradesh

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

खुशियों की दास्ता 
.....
गुजरात से ड्रैगन फ्रूट खेती  सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं किसान दीदियाँ
...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने  के उद्देश्य से लगातार योजनाएं एवं नवाचार किए जा रहे है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। महिलाएं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है, अब समाज में महिलाओं का एक अलग पहचान और सम्मान मिल रहा है।

 मध्यप्रदेश आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्व. सहायता समूह में जुड़कर प्रदेश की लाखों महिलाएं आजीविका दीदी कैफे, सिलाई सेंटर, दुकान आदि व्यवसाय प्रारंभ कर अपने पैरों में खड़ी हुई वहीं लखपति बनने का सपना पूरा हुआ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन के सहयोग से शहडोल जिले की 6 किसान दीदियों ने 9 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य गुजरात के भुज जिले में एक्सपोज़र विज़िट किया। 

विज़िट के दौरान किसान दीदियों ने ड्रैगन फ्रूट की खेती से संबंधित विभिन्न पहलुओं, जैसे पौधरोपण, सिंचाई प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण, फसल रखरखाव तथा विपणन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 

विशेषज्ञों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर उन्होंने खेती की नवीन तकनीकों और सफल अनुभवों को भी जाना।

 एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य किसान दीदियों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना, उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना तथा अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रैगन फ्रूट जैसी लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सशक्त होने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन प्रदान संस्था द्वारा आजीविका मिशन के सहयोग से किया गया। जिसमें 6 किसान महिलाएं,आजीविका मिशन के 2 नोडल एवं प्रदान संस्था के 1 प्रतिनिधि शामिल रहे।

#शहडोल #shahdol

खुशियों की दास्ता ..... गुजरात से ड्रैगन फ्रूट खेती सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं किसान दीदियाँ ... प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार योजनाएं एवं नवाचार किए जा रहे है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। महिलाएं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है, अब समाज में महिलाओं का एक अलग पहचान और सम्मान मिल रहा है। मध्यप्रदेश आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्व. सहायता समूह में जुड़कर प्रदेश की लाखों महिलाएं आजीविका दीदी कैफे, सिलाई सेंटर, दुकान आदि व्यवसाय प्रारंभ कर अपने पैरों में खड़ी हुई वहीं लखपति बनने का सपना पूरा हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन के सहयोग से शहडोल जिले की 6 किसान दीदियों ने 9 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य गुजरात के भुज जिले में एक्सपोज़र विज़िट किया। विज़िट के दौरान किसान दीदियों ने ड्रैगन फ्रूट की खेती से संबंधित विभिन्न पहलुओं, जैसे पौधरोपण, सिंचाई प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण, फसल रखरखाव तथा विपणन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर उन्होंने खेती की नवीन तकनीकों और सफल अनुभवों को भी जाना। एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य किसान दीदियों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना, उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना तथा अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रैगन फ्रूट जैसी लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सशक्त होने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन प्रदान संस्था द्वारा आजीविका मिशन के सहयोग से किया गया। जिसमें 6 किसान महिलाएं,आजीविका मिशन के 2 नोडल एवं प्रदान संस्था के 1 प्रतिनिधि शामिल रहे। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026