लिधौरा: जल गंगा अभियान: खरों गांव में प्राचीन जलाशय और कूप की सफाई की गई
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के “जल गंगा अभियान” के तहत ग्राम खरों में प्राचीन जलाशय और जल कूप की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम नवाकुर संस्था के प्रमुख हृदेश कुमार सेन की अध्यक्षता एवं मुकेश अहिरवार की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें समाजसेवी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।