पीरटांड: डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने डीसी ऑफिस में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने डीसी ऑफिस में शनिवार को 1 बजे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की। उपायुक्त ने योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।