गम्हरिया थाना में शुक्रवार को 2 बजे दिन में अंचल निरीक्षक प्रभाग सदर ने लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने मामलों के शीघ्र निष्पादन, साक्ष्य संग्रह और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अंचल निरीक्षक ने कहा कि कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी पदाधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें।