हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमृतनगर स्थित करवे खुर्द में वन भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की है। रविवार को एग्यारह बजे सदर अंचल प्रशासन की टीम ने मौजा करवे के खाता संख्या-37 के प्लॉट संख्या-316 और 317 में किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।