तिजारा: भिवाड़ी में सिलेंडर नगदी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, रेकी के बाद करते थे चोरी, गैस सिलेंडर बरामद
Tijara, Alwar | Apr 6, 2026 भिवाड़ी SHO सचिन शर्मा ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया की पुलिस ने रात में दुकान से गैस सिलेंडर और नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 फरवरी को दिनेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें आरोपी जितेंद्र कुमार और जय भगवान उर्फ डीके को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है।