नवाबगंज: एक जुगाड़ वाहन पर सवार 13 लोग मिले, पुलिसकर्मी ने रुकवाकर सभी को उतारा
बाराबंकी में मेले की सैर पर निकला एक परिवार उस वक्त चर्चा में आ गया, जब तीन पहियों वाले जुगाड़ वाहन पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 13 लोग सवार मिले। नगर कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत के सामने ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने वाहन को रुकवाया और सवारियों की गिनती की।