तिजारा: भिवाड़ी में रेरा चेयरपर्सन वीनू गुप्ता ने किया दौरा, डिफॉल्टर बिल्डरों से वसूली के दिए निर्देश
Tijara, Alwar | Jul 3, 2026 रेरा चेयरपर्सन वीनू गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे भिवाड़ी का दौरा किया। उन्होंने रिको गेस्ट हाउस में जिला कलेक्टर एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान टपूकड़ा तिजारा कोटकासिम उपखंड में डिफाल्टर बिल्डरों से बकाया राशि की वसूली के निर्देश दिए। रेरा में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया।