गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से हुई करीब 70 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दुल्लापुर खालसा तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान यश प्रताप सिंह निवासी ऐली परसौली, उमरीबेगमगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 19,500 रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।
#Gonda #PoliceEncounter #Robbery #GondaPolice #Bharatsamachargonda
Gonda, Gonda | Sep 7, 2026