परसपुर में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत। 15 वर्षीय सुप्रिया और 9 वर्षीय सुहानी मछलियों को दाना डालते समय नदी में डूब गईं। पैर फिसलने से सुहानी नदी में गिरी, जिसे बचाने के प्रयास में सुप्रिया भी डूब गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसा भौरीगंज पुल के पास हुआ। दोनों बहनें परसपुर राजपुर के बद्दुपुरवा की रहने वाली थीं।
#Gonda #Paraspur #BreakingNews #SaryuRiver
Gonda, Gonda | Sep 6, 2026