गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के छिरास में गश्त कर रही PRV वाहन पर पथराव करने और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरवर दयाल उर्फ नागा और शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि गिरवर दयाल पर पहले से 5 और शिवदयाल पर 2 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर कुल 7 पुराने मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
#Gonda #GondaPolice #kauria #policeaction #bharatsamachargonda
Gonda, Gonda | Sep 7, 2026