गोंडा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि Bot Bro (BotAlpha) ऐप के जरिए लोगों को निवेश का झांसा देकर हर महीने 6 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया गया। शिकायत के मुताबिक, दो आवेदकों से करीब 25 लाख रुपये और अन्य कई लोगों से मिलाकर लगभग 5 करोड़ रुपये की रकम जुटाई गई। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें MT5 Terminal पर फर्जी ट्रेडिंग दिखाने और फर्जी डिमैट अकाउंट उपलब्ध कराने का दावा किया गया। आरोप है कि कंपनी के संचालनकर्ताओं ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से भी निवेश कराया, ताकि लोगों का भरोसा बढ़े। शिकायत में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और संबंधित बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ समय तक लाभ देने के बाद ऐप के जरिए रकम निकालने पर रोक लगा दी गई। पैसे वापस मांगने पर कंपनी बंद होने की बात कहे जाने का भी दावा है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी की मांग की। शिकायत के आधार पर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Gonda #InvestmentFraud #CyberCrime #BotAlpha #BotBro #MT5 #ScamAlert #भारतसमाचारगोंडा
Gonda, Gonda | Sep 5, 2026