दाउदनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच गोरडीहां पैक्स का चुनाव हुआ, लगभग 65% मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहां पैक्स का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मंगलवार की सुबह 7:00 बजे छह बूथों पर मतदान शुरू हुआ। शांतिपूर्ण मतदान हुआ प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मो जफर इमाम ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे बताया कि शाम 5:00 बजे तक लगभग 65% मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है।