दाउदनगर: दाउदनगर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, परेड ग्राउंड पर झंडोतोलन किया गया, निकाली गई संदेशपरवरक झांकियां
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक में राष्ट्र का 76 वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में हुआ, जहां एसडीओ मनोज कुमार ने रविवार के पूर्वाह्न 10:50 बजे झंडोतोलन किया। आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुमंडल के विकास गाथा को प्रस्तुत किया। देश के महान सपूतों को याद किया गया।