दाउदनगर: एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर और थाना में थानाध्यक्ष ने किया झंडोतोलन
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों तक गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया।राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान गया गया।दाउदनगर एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ कुमार ऋषिराज,पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार,थाना में थानाध्यक्ष फहीम आजाद खां ने झंडोतोलन किया।