दाउदनगर: शमशेर नगर गांव में घर से शौच के लिए निकली वृद्ध महिला की नहर में गिरकर डूबने से हुई मौत
दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर में रात्रि करीब 2:00 बजे घर से बाहर शौच के लिए निकली एक महिला की नहर में गिरकर डूबने से मौत हो गई।मृतका की पहचान शमशेर नगर निवासी 60 वर्षीया सुनैना देवी के रुप में की गई है। घटना की सूचना पाकर सोमवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे सीओ शैलेंद्र कुमार यादव एवं थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने पहुंच कर छानबीन की।